मेंथा फैक्ट्री में सजा बरसाना दरबार… राधा रानी की छठी पर बही भजनों की रसधार

– प्रख्यात भजन गायिका पूर्णिमा दीदी की बधाइयों पर झूम उठे भक्त
उझानी (बदायूं)। उद्योगपति संजीव साहू और सुशील साहू की मेंथा फैक्ट्री सोमवार रात राधा रानी की छठी पर बधाइयों के भजनों की रसधार से सराबोर हो गई। प्रख्यात पूर्णिमा दीदी ने भजन सुनाए।
फैक्ट्री परिसर में ही छठी महोत्सव शुरू के लिए राधा रानी का दरबार सजाया गया। फूलों से सजे दरबार में राधा रानी के पूजन के बाद पूर्णिमा दीदी ने भजन सुनाने शुरू किये तो भक्त उन्ही के रंग में सराबोर होकर झूमने लगे। पूर्णिमा दीदी ने पहले गुरू वंदना, फिर बधाइयां सुनाईं। वृंदावन की सखियों ने बधाइयों की धुन पर नृत्य किया। आधी रात तक चले राधिका के छठी महोत्सव में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने राधा रानी के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद पाया। महोत्सव में विधायक हरीश शाक्य, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, संजीव गुप्ता, संजय साहू, अरुण अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष अदलक्खा, किशन चंद्र शर्मा, मधुर सपरा, राजीव गोयल, अनूप जैन आदि भी राधा भक्ति में सराबोर हो गए।

बधाइयों में बांटे खिलौने, बिस्कुट और ट्राफियां
राधा रानी के छठी महोत्सव में एक ओर पूर्णिमा दीदी भजन गा रही थीं, तो दूसरी तरफ आयोजक परिवार के सदस्य भीड़ में बच्चों के खेल और उनके खानपान की चीजों को लुटाते रहे। इनमें खिलौने, टाफियां और बिस्कुट आदि भी शामिल थे।

राधा रसोई में बना छप्पन भोग का प्रसाद
भक्तों को प्रसाद और भोजन व्यवस्था भी फैक्ट्री परिसर में ही की गई। राधा रसोई में बने 56 प्रकार के मिष्ठान बने। सभी प्रकार के मिष्ठान का भोग सबसे पहले राधा रानी के दरबार में आयोजक संजीव साहू ने अर्पित किया। भक्तों के लिए भोजन व्यवस्था भी राधा रसोई में ही की गई।

Exit mobile version