बदायूं में ऑटो-मैक्स की टक्कर में 5 लोगों की मौत

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुजरिया गांव के पास करीब सात बजे ऑटो-मैक्स की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल भी हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने घायलों का हाल जाना है।

Exit mobile version