जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन प्रदीप गोयल ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

उझानी (बदायूं)। बदायूं जिले के उझानी में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर बच्चों ने अपने प्रदर्शन से मनमोह लिया। उन्होंने कविताएं सुनाई। स्कूल के चेयरमैन प्रदीप गोयल ने उनका हौसला बढ़ाते हुए पुरस्कृत किया।

स्कूल में हिंदी पखबाड़ा सप्ताह दो सितंबर को शुरू हुआ था। समापन पर शैक्षिक गतिविधिायों के तहत स्कूल के चेयरमैन प्रदीप गोयल और डायरेक्टर आभा गोयल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कक्षा स्तर पर प्रतियोगिताओं में जुटे बच्चों ने हिंदी की रोचक कविताएं सुनाईं। कक्षा छह से आठ तक बच्चों ने हिंदी पर वाद- विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने स्कूल चेयरमैन का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कछला के पटाखा बाजार में फूटा मारपीट का बम… पीएसी के जवानों समेत छह घायल

‌उझानी (बदायूं)। बदायूं जिले के कछला कसबे में दिवाली पर पटाखा बाजार में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। जमकर लाठी- डंडे भी चले। मारपीट में पीएसी के चार जवान और दो दुकानदार घायल हो गए। पटाखा बाजार में विवाद गुरुवार देर रात हुआ। विवाद की वजह को लेकर तमाम तरह की बातों के बीच […]

Read More

बदायूं में ऑटो-मैक्स की टक्कर में 5 लोगों की मौत

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुजरिया गांव के पास करीब सात बजे ऑटो-मैक्स की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल भी हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट […]

Read More

एस्सेल पॉट डेकोरेशन में अनन्या, तमन्ना और दृष्टि अव्वल

उझानी (बदायूं)। एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में एस्सेल पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों में अनन्या, तमन्ना और दृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा स्तर पर प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ में अनन्या श्रीवास्तव, तमन्ना यादव, द्रष्टि तोमर प्रथम, शिवान्या पाल , अंशिका राठौर, पलक शर्मा द्वितीय, आयुष वर्मा , तमन्ना […]

Read More