बदायूं में ऑटो-मैक्स की टक्कर में 5 लोगों की मौत

बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र में बदायूं-मेरठ हाईवे पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। मुजरिया गांव के पास करीब सात बजे ऑटो-मैक्स की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल भी हुए हैं। इसी दौरान पीछे से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी ने घायलों का हाल जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कछला के पटाखा बाजार में फूटा मारपीट का बम… पीएसी के जवानों समेत छह घायल

‌उझानी (बदायूं)। बदायूं जिले के कछला कसबे में दिवाली पर पटाखा बाजार में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। जमकर लाठी- डंडे भी चले। मारपीट में पीएसी के चार जवान और दो दुकानदार घायल हो गए। पटाखा बाजार में विवाद गुरुवार देर रात हुआ। विवाद की वजह को लेकर तमाम तरह की बातों के बीच […]

Read More

एस्सेल पॉट डेकोरेशन में अनन्या, तमन्ना और दृष्टि अव्वल

उझानी (बदायूं)। एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में एस्सेल पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों में अनन्या, तमन्ना और दृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा स्तर पर प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ में अनन्या श्रीवास्तव, तमन्ना यादव, द्रष्टि तोमर प्रथम, शिवान्या पाल , अंशिका राठौर, पलक शर्मा द्वितीय, आयुष वर्मा , तमन्ना […]

Read More

एचजीआईएस में मनाया गया संगम पार्ट टू- बच्चों ने मनमोहा

उझानी (बदायूं)। हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को संगम पार्ट- का आयोजन किया गया | विद्यालय की परंपरा के अनुसार चारों हाउस के विद्यार्थियों ने ईस्ट हाउस, वेस्ट हाउस, नॉर्थ हाउस और साउथ हाउस में से अपने-अपने हाउस को सजाया। कामाख्या मंदिर, जयगढ़ फोर्ट, डल लेक आदि इस संगम का आकर्षण बने। अपने-अपने राज्यों […]

Read More