
– पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चला स्वच्छता अभियान
उझानी(बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को सब्जी के समीप पार्क में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई की गई। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने अभियान में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को सेवाभाव का महत्व समझाया।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ कार्यकर्ता सुबह आठ बजे झाडू और फाबड़े लेकर पार्क में पहुंचे। उन्होंने पहले पूरे पार्क परिसर की सफाई की। इसके बाद आसपास के लोगों के लिए भी सफाई रखने को प्रेरित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता से ही सेहत दुरस्त रखी जा सकती है। हरेक व्यक्ति को अपने घरों के आसपास भी सफाई रखनी चाहिए। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान विभाग जिला सह संयोजक गौरव बाबू कल्यान, रानी सिंह पुंडीर, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विवेक राष्ट्रवादी, संजीव गुप्ता, संजय यादव, मोहित राज शर्मा, शिव भारद्वाज के अलावा अधिशासी अधिकारी अब्दुल शबूर, सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी और विकास मथुरिया आदि मौजूद रहे।